बोधगया में फिर होगी ऑटो की कोडिंग

Updated:
विज्ञापन

बोधगया में फिर होगी ऑटो की कोडिंग फोटो- बोधगया 03- ऑटो पर कोडिंग का प्रारूप बोधगया क्षेत्र में चलनेवाले ऑटो व टैक्सी को दिया जायेगा एक खास कोड 2012 में भी शुरू हुआ था ऑटो की कोडिंग का कामसंवाददाता, बोधगयायात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बोधगया क्षेत्र में चलनेवाले ऑटो की कोडिंग का काम एक बार […]

विज्ञापन

बोधगया में फिर होगी ऑटो की कोडिंग फोटो- बोधगया 03- ऑटो पर कोडिंग का प्रारूप बोधगया क्षेत्र में चलनेवाले ऑटो व टैक्सी को दिया जायेगा एक खास कोड 2012 में भी शुरू हुआ था ऑटो की कोडिंग का कामसंवाददाता, बोधगयायात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बोधगया क्षेत्र में चलनेवाले ऑटो की कोडिंग का काम एक बार फिर शुरू किया जायेगा. इससे पहले 2012 में तत्कालीन डीएसपी राकेश दूबे ने ऑटो की कोडिंग शुरू करवायी थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था. इस संबंध मेें बोधगया इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सिटी एसपी के निर्देश पर बोधगया क्षेत्र में चलनेवाले सभी आॅटो व टैक्सी की कोडिंग का काम फिर से शुरू किया जायेगा. इसे मुख्य रूप से पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से लागू किया जा रहा है. कोडिंग वाले गाड़ियों की विवरण थाने में रखा जायेगा, ताकि घटना होने पर लोग सिर्फ संबंधित गाड़ियों पर लिखे गये कोड के जरिये ही पुलिस को सूचना दे सकें. गाड़ियों पर थानेदार का मोबाइल नंबर भी लिखा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन