दिल में हमेशा रहेगी बोधगया की यादें : डीएम

Updated:
विज्ञापन

दिल में हमेशा रहेगी बोधगया की यादें : डीएम फोटो- बोधगया 01- बोधिवृक्ष के नीचे डीएम संजय अग्रवाल को मेमेंटो भेंट करते आइबीसी व बीटीएमसी के सदस्यबोधगया 02- व्रजासन के पास फोटोग्राफी कराते डीएम, उनके परिजन व अन्य.आइबीसी ने मेमेंटो व खादा देकर डीएम को किया सम्मानितमहाबोधि मंदिर में बीटीएमसी की तरफ से विदाई समारोह […]

विज्ञापन

दिल में हमेशा रहेगी बोधगया की यादें : डीएम फोटो- बोधगया 01- बोधिवृक्ष के नीचे डीएम संजय अग्रवाल को मेमेंटो भेंट करते आइबीसी व बीटीएमसी के सदस्यबोधगया 02- व्रजासन के पास फोटोग्राफी कराते डीएम, उनके परिजन व अन्य.आइबीसी ने मेमेंटो व खादा देकर डीएम को किया सम्मानितमहाबोधि मंदिर में बीटीएमसी की तरफ से विदाई समारोह का आयोजनसंवाददाता, बोधगयाडीएम सह बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति के पदेन अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल का पटना तबादला हो गया है. शनिवार को महाबोधि मंदिर परिसर में इंटरनेशनल बुद्धिष्ट कौंसिल ऑफ बोधगया (आइबीसी) ने डीएम को सम्मानित किया. दोपहर बाद दो बजे डीएम को आइबीसी के महासचिव किरण लामा के नेतृत्व में महाबोधि मंदिर की प्रतिकृति वाला मेमेंटो व खादा भेंट किया गया. बीटीएमसी की तरफ से आयोजित इस विदाई समारोह में कई बौद्ध मठों के लामा व बीटीएमसी के सदस्यों की मौजूदगी में डीएम, उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को मेमेंटो व खादा देकर विदा किया गया. इससे पहले डीएम ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की और वज्रासन के पास पुष्प भी अर्पित किये. श्री अग्रवाल ने बड़े ही भावुक अंदाज में मंदिर परिसर की परिक्रमा की और बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, सदस्य डॉ अरविंद सिंह व अन्य लोगों से बातचीत करते हुए मंदिर से बाहर निकल. इस दौरान उन्होंने आइबीसी व बीटीएमसी के सदस्यों समेत डीडीसी, प्रशिक्षु आइएएस, एसडीओ विकास जायसवाल व अन्य लोगों के साथ फोटो भी खिंचवायी. श्री अग्रवाल ने कहा कि अब अध्यात्मिक राजधानी से सूबे की राजधानी में तबादला हो गया है, पर बोधगया की यादें हमेशा उनके दिल में बनी रहेंगी. इस अवसर पर बीटीएमसी के सदस्य महंत रमेश गिरि, डॉ कुमुद वर्मा, महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्खु चालिंदा, बीटीएमसी सचिव के पीए गजेंद्र कुमार व अन्य लोग भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन