गरीबों में बांटे कपड़े, कराया भोजन भी

Updated:
विज्ञापन

गरीबों में बांटे कपड़े, कराया भोजन भीफोटो- बोधगया 07- गरीबों को कंबल व सामग्री देते श्रद्धालु.08- गरीबों को भोजन कराते श्रद्धालु.अमेरिका, लाओस व थाइलैंड के श्रद्धालुओं ने बांटीं सामग्रीसंवाददाता, बोधगया वर्षावास के समापन के बाद बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा बौद्ध भिक्षुओं चीवरदान करने के बाद अब विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा गरीब लोगों को कंबल के साथ-साथ खाद्य […]

विज्ञापन

गरीबों में बांटे कपड़े, कराया भोजन भीफोटो- बोधगया 07- गरीबों को कंबल व सामग्री देते श्रद्धालु.08- गरीबों को भोजन कराते श्रद्धालु.अमेरिका, लाओस व थाइलैंड के श्रद्धालुओं ने बांटीं सामग्रीसंवाददाता, बोधगया वर्षावास के समापन के बाद बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा बौद्ध भिक्षुओं चीवरदान करने के बाद अब विदेशी श्रद्धालुओं द्वारा गरीब लोगों को कंबल के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी दान की जा रही है. गरीब लोगों को भोजन कराया जा रहा है और दान भी दिया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को लाओस पीडीआर बौद्ध मठ परिसर में 130 गरीब परिवार की महिलाओं को एक-एक कंबल व बच्चों के लिए स्वेटर समेत चावल, आटा, वनस्पति तेल व बिस्कुट आदि दान दिये गये. साथ ही, 30 बच्चों को स्कूल बैग भी दिये गये. सामग्री दान देने के बाद सभी को भोजन करा कर विदा किया गया. दान लेने के लिए सैदपुर, हरली व मोराटल समेत बोधगया के दूर-दराज गांवों की महिलाओं को बुलाया गया था.लाओस पीडीआर बौद्ध मठ के कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि सभी लाभुकों की आर्थिक स्थिति की पड़ताल करने के बाद उन्हें कूपन दिया गया था. गुरुवार को मंदिर परिसर में उन्हें दान दिया गया. दानदाताओं में वेन किट्टी धम्मा वामो, वेन चंदाफोन चक्कावामो, वेन थानात इंथीसान, वेन संगखोन थामीपाच, माय खाओ होंगकेओ, थेपसाउरीएंथोन जिट्टीनान थनर रोंग, दम्दी, चाइखाम, किंगसिदा फोन व साउदार्द खांतिवोंग समेत अमेरिका, लाओस पीडीआर व थाइलैंड के बौद्ध श्रद्धालु शामिल थे. मौके पर दानदाताओं ने कहा कि गरीबों की सेवा व सहयोग ही सच्चे अर्थों में बुद्ध की आराधना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन