वेतन भुगतान में मनमानी का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

वेतन भुगतान में मनमानी का लगाया आरोपप्रतिनिधि, टिकारीएसएन सिन्हा कॉलेज में कार्यरत पदनामित प्रयोग प्रदर्शक संघ ने मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेज कर प्राचार्य पर वेतन भुगतान में मनमानी करने का आरोप लगाया है. संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्र में कहा है कि कॉलेज में सभी पदनामित प्रदर्शक की नियुक्ति […]

विज्ञापन

वेतन भुगतान में मनमानी का लगाया आरोपप्रतिनिधि, टिकारीएसएन सिन्हा कॉलेज में कार्यरत पदनामित प्रयोग प्रदर्शक संघ ने मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र भेज कर प्राचार्य पर वेतन भुगतान में मनमानी करने का आरोप लगाया है. संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिन्हा ने पत्र में कहा है कि कॉलेज में सभी पदनामित प्रदर्शक की नियुक्ति लैब टेक्निशियन के पद पर शासी निकाय द्वारा की गयी थी. बिहार सरकार पूर्व की पद पर नियुक्ति को सृजित पद माना है. पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर वेतन का पूर्ण भुगतान किया गया है. पर वर्तमान प्राचार्य व अकाउंट विभाग द्वारा जून, जुलाई व अगस्त के वेतन भुगतान निर्धारित वेतन में कटौती कर की गयी है. इसके कारण कर्मियों में रोष है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन