सीएम को बतायीं देवनंदन बाबू के अंतिम क्षणों की बातें

Updated:
विज्ञापन

सीएम को बतायीं देवनंदन बाबू के अंतिम क्षणों की बातें संवाददाता, गया अपने पुराने सहयोगी स्वर्गीय देवनंदन प्रसाद के परिवारवालों से मिलने गया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिला महासचिव अनिल कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री को देवनंदन बाबू के अंतिम क्षण की कुछ बातें बतायीं. पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि देवनंदन बाबू जीवन के […]

विज्ञापन

सीएम को बतायीं देवनंदन बाबू के अंतिम क्षणों की बातें संवाददाता, गया अपने पुराने सहयोगी स्वर्गीय देवनंदन प्रसाद के परिवारवालों से मिलने गया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिला महासचिव अनिल कुमार पटेल ने मुख्यमंत्री को देवनंदन बाबू के अंतिम क्षण की कुछ बातें बतायीं. पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि देवनंदन बाबू जीवन के आखिरी समय में सेंसलेस होने के बाद भी आपके नाम लेने के बाद आंखें खोल देते थे. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनसे बहुत पुराना लगाव रहा है. जब भी गया आया हूं, यहां आना नहीं भुला हूं. देवनंदन बाबू समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे हैं. जदयू बनने के बाद उनका सहयोग व मार्गदर्शन पार्टी को हर वक्त मिलता रहा है. कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे देवनंदन प्रसाद : देवनंदन प्रसाद समता पार्टी व जदयू जिलाध्यक्ष, बिहार राज्य मेला प्राधिकार के उपाध्यक्ष, नीतीश कुमार के रेलमंत्री रहते रेलवे बोर्ड के भी सदस्य रहे. साथ ही, वह गया शहर के अलावा सूबे के कई जिलों में सिविल मामलों के जाने-माने वकील के रूप में भी चर्चित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन