अतक्रिमण करनेवालों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण करनेवालों पर होगी कार्रवाई टिकारी. टिकारी बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने का प्रयास अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है. प्रशासन ने एक बार स्वयं दुकानदारों से अपील की है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें. गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन ने लाउडस्पीकर से टिकारी के विभिन्न मार्गों में प्रचार करवार कर अपील की […]

विज्ञापन

अतिक्रमण करनेवालों पर होगी कार्रवाई टिकारी. टिकारी बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने का प्रयास अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है. प्रशासन ने एक बार स्वयं दुकानदारों से अपील की है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें. गुरुवार को नगर पंचायत प्रशासन ने लाउडस्पीकर से टिकारी के विभिन्न मार्गों में प्रचार करवार कर अपील की है कि शुक्रवार से किसी भी दुकान के आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जायेगा. बस चालकों, टेंपो चालकों व ठेला चालकों से भी अपील की है कि वे जहां-जहां अपने वाहन को खड़ा कर सड़क को अवरूद्ध न करें. अन्यथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि आये दिन टिकारी की सड़कों पर जाम की समस्याओं से लोग परेशान है. लगभग एक दर्जन दोपहिया वाहनों का चलान काटा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन