देवनंदन बाबू पार्टी के नेता नहीं, गार्जियन थे : सीएम

Updated:
विज्ञापन

देवनंदन बाबू पार्टी के नेता नहीं, गार्जियन थे : सीएमस्वर्गीय देवनंदन प्रसाद व डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के परिजनों से मिलने पहुंचे नीतीश कुमारप्रभात खबर टोली, गयादेवनंदन बाबू पार्टी के नेता नहीं, हमारे गार्जियन थे. वह जीवन के अंतिम क्षण तक पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे. वह सिविल मामलों के अच्छे वकील […]

विज्ञापन

देवनंदन बाबू पार्टी के नेता नहीं, गार्जियन थे : सीएमस्वर्गीय देवनंदन प्रसाद व डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के परिजनों से मिलने पहुंचे नीतीश कुमारप्रभात खबर टोली, गयादेवनंदन बाबू पार्टी के नेता नहीं, हमारे गार्जियन थे. वह जीवन के अंतिम क्षण तक पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे. वह सिविल मामलों के अच्छे वकील थे. किसी भी मुद्दे पर जब जरूरत हाेती थी, ताे वह हमारी परेशानी दूर कर देते थे. अच्छा सुझाव देकर सही मार्गदर्शन भी देते थे. ये बातें मुख्यमंत्री (सीएम) नीतीश कुमार ने कहीं. वह गुरुवार की अपराह्न 3.40 बजे राज्य मेला प्राधिकार के उपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय देवनंदन प्रसाद के परिजनों से मिलने गया शहर के नूतननगर मुहल्ला स्थित उनके घर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि देवनंदन बाबू समता पार्टी के स्थापना काल से जुड़े थे. वह हाल के दिनाें तक जदयू में एक अच्छे गार्जियन, सचेतक व सलाहकार की भूमिका निभाते रहे. उन्हाेंने कहा कि उनके घर से पुराना जुड़ाव रहा है. जब देवनंदन बाबू का निधन हुआ, तब विधानसभा चुनाव का समय था. व्यस्तता व चुनाव आदर्श आचार संहिता के कारण आना संभव न हाे सका. उनका परिवार शिष्ट व आचारवान है. वह देवनंदन बाबू के परिवार के साथ हर समय खड़े मिलेंगे. इस दौरान सीएम ने देवनंदन बाबूू की तसवीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उनकी पत्नी काैशल्या देवी को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं. श्री कुमार ने देवनंदन बाबू के पुत्र वरुण कुमार सिन्हा से उनके व्यवसाय के बारे में भी जानकारी ली. श्री सिन्हा ने उन्हें बताया कि वह टायर का बिजनेस करते हैं. इस पर सीएम ने कहा कि जब हम आपकाे खबर भेजेंगे, तब आकर मिलिए. हम आपकी मदद करेंगे. पुत्रवधू अलका सिन्हा ने सीएम से कहा कि उनके ससुर जीवन के अंतिम समय तक मिलने आनेवाले लोगों को बस यही कहते थे कि पार्टी काे जिताइए. इस बात पर मुख्यमंत्री गंभीर दिखे. इसके बाद उनके घर का भूना चूड़ा व मटर खाया आैर कॉफी भी पी. करीब 20 मिनट रुकने के बाद सीएम पटना जाने के लिए गया एयरपाेर्ट के लिए निकल गये. सीएम के साथ पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह भी थे. देवनंदन बाबू के घर के गेट पर टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, देवनंदन बाबू के पुत्र वरुण कुमार सिन्हा, अनिल पटेल, कांग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सादुल्लाह फारूखी, युगल किशाेर सिंह व साताे सिंह सहित अन्य लोगों ने सीएम की आगवानी की. सीएम ने एक-एक कर सभी से हाल-चाल पूछा. इस माैके पर आयुक्त वंदना किनी, डीएम संजय कुमार अग्रवाल, एसएसपी मनु महाराज, डीडीसी संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी माैजूद थे. डॉ सुरेंद्र प्रसाद का निधन व्यक्तिगत क्षतिदेवनंदन बाबू के घर जाने से पहले मुख्यमंत्री मानपुर के जनकपुर मुहल्ले में स्वर्गीय डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के घर पहुंचे और उनके श्राद्धकर्म में शामिल हुए. सीएम ने पहले डॉ सिन्हा की तसवीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उनके बेटे डॉ विमलेंदु विमल, डॉ पुष्पपेंदु पुष्प व ज्ञानेंदू ज्ञान के अलावा बेटियाें व बहुओं से भी मिले. इसके बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा समता पार्टी के स्थापना काल से ही जुड़े थे. वह पार्टी के गया जिलाध्यक्ष भी रहे. वह जब तक जीवित रहे, पार्टी के लिए सक्रिय रहे. विधानसभा चुनाव में भी जाेर-शाेर से लगे रहे. इस दाैरान उनसे कई बार मुलाकात भी हुई. उनके निधन से व्यक्तिगत व पार्टी काे काफी क्षति हुई है. लेकिन, यह भी सत्य है कि जाे यहां आया है, उसे एक दिन जाना ही है. उनकी यादें हमेशा दिल में रहेंगी. वह हमेशा जनहित से जुड़ी समस्याओं काे लेकर मिलते थे. डॉ सिन्हा के साथ उनके परिवार के सदस्य भी पार्टी से जुड़े हैं. पार्टी से इनका पारिवारिक बंधन बना रहेगा. इस माैके पर पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चाैधरी, शेरघाटी विधायक विनाेद प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा आदि माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन