60 लोगों के खून व दांत की जांच

Updated:
विज्ञापन

60 लोगों के खून व दांत की जांचफोटो- बोधगया 02- हथियार गांव में आयोजित जांच शिविर में खून की जांच कराते लोग. संवाददाता, बोधगयाविश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को नव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा द्वारा हथियार गांव में एक दिवसीय दंत चिकित्सा व खून जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के […]

विज्ञापन

60 लोगों के खून व दांत की जांचफोटो- बोधगया 02- हथियार गांव में आयोजित जांच शिविर में खून की जांच कराते लोग. संवाददाता, बोधगयाविश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को नव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा द्वारा हथियार गांव में एक दिवसीय दंत चिकित्सा व खून जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें आसपास के गांवों से आये 60 लोगों के दांत व खून की जांच की गयी. जागृति केंद्र के एपीएम त्रिपुरारि प्रसाद सिंह ने बताया कि केंद्र द्वारा पिछले साल भी लॉर्ड बुद्धा होम फॉर चिल्ड्रेन (अनाथ आश्रम) में जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कम खर्च में लोगों को बेहतर जांच की सुविधा मुहैया कराना व अनाथ आश्रम के कार्यों के बारे में जानकारी देना है. हथियार गांव में आयोजित शिवर में आरटीसी देवजीत बनर्जी, डॉ अभिषेक मृणाल (दंत चिकित्सक), डॉ नंदकिशोर (लैब टेक्निशियन), दिलीप कुमार, संतोष पांडेय, संतोष कुमार गौतम व अन्य लोगों ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन