मंडई से बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
मंडई से बाइक के साथ युवक गिरफ्तार खिजरसराय. खिजरसराय थाना क्षेत्र के मंडई गांव से पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर पुलिस शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे मंडई गांव पहुंची और बाइक के साथ युवक काे गिरफ्तार किया. पुलिस ने आशंका जतायी है […]
मंडई से बाइक के साथ युवक गिरफ्तार खिजरसराय. खिजरसराय थाना क्षेत्र के मंडई गांव से पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर पुलिस शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे मंडई गांव पहुंची और बाइक के साथ युवक काे गिरफ्तार किया. पुलिस ने आशंका जतायी है कि बाइक चोरी की हो सकती है. युवक से पूछताछ कर पुलिस इसके गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. हालांकि, इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर रही है. सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल खिजरसराय. पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के विधानसभा क्षेत्र इमामगंज से मिलने आ रहे ग्रामीणों की बोलेरो बाना मोड़ के पास पलट गयी. हादसे में घायल चिंता देवी व संजय मांझी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खिजरसराय में भरती कराया गया. घायलों को देखने के लिए जीतनराम मांझी अस्पताल पहुंचे. घायलों की स्थिति सामान्य थी. बोलेरो में सवार दो अन्य लोग भी थे, जिन्होंने घटना की सूचना दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










