छात्राओं को मिले हैं घटिया कपड़े

Updated:
विज्ञापन

छात्राओं को मिले हैं घटिया कपड़ेबीडीओ ने की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जांचगुरुआ. बीडीओ बलवंत कुमार पांडे ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तरोवा की जांच की. बीडीओ ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों का अभाव है. शिक्षिका रिंकी कुमारी व सरोज कुमारी प्रतिनियुक्ति पर हैं. विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति 100 में से […]

विज्ञापन

छात्राओं को मिले हैं घटिया कपड़ेबीडीओ ने की कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जांचगुरुआ. बीडीओ बलवंत कुमार पांडे ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तरोवा की जांच की. बीडीओ ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों का अभाव है. शिक्षिका रिंकी कुमारी व सरोज कुमारी प्रतिनियुक्ति पर हैं. विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति 100 में से 76 पायी गयी. छात्राओं का सोने का कमरे अव्यवस्थित थे. कंबल भी काफी पुराने थे, जिससे छात्राओं को ठंड काफी परेशानी होगी. हारमोनियम व ढोल आदि पर धूल जमी हुई थी. छात्राओं को दिये गये वस्त्र भी काफी निम्न क्वालिटी के थे. पंजी का संधारण भी सही तरीके से नहीं किया गया था. हालांकि, विद्यालय में मेनू के अनुसार खाना बनता हुआ मिला. इस मौके पर सीओ रेमिश केरकेट्टा आदि मौजूद थे. मद्य निषेद्य दिवस पर छात्राओं ने निकाली रैलीफोटो-गुरुआ. प्लस-टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, गुरुआ की छात्राओं ने गुरुवार को मद्य निषेध दिवस पर रैली निकाली. रैली प्रखंड मुख्यालय, गुरुआ बाजार व बस स्टैंड से होते हुए पुन: विद्यालय में आकर समाप्त हुई. इसके बाद विद्यालय में छात्राओं में निबंध लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अंत में सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर प्राचार्य राजकुमार प्रसाद सिंह, सीओ रेमिश केरकेट्टा, सचिदानंद शाही व रामानुज पाठक आदि लोग भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन