साइकिल चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाया
साइकिल चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाया गया. सिविल लाइंस थाने के सामने वी-टू दुकान के पास से गुरुवार को साइकिल की चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक की पहचान मोहम्मद हिब्बू के रूप में हुई है, जो बाराचट्टी थाने […]
साइकिल चोरी करते रंगेहाथों पकड़ाया गया. सिविल लाइंस थाने के सामने वी-टू दुकान के पास से गुरुवार को साइकिल की चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गये युवक की पहचान मोहम्मद हिब्बू के रूप में हुई है, जो बाराचट्टी थाने के जयगिर गांव के रहनेवाले योगेंद्र कुमार की साइकिल चुरा रहा था. योगेंद्र नूतननगर में रह कर पढ़ाई करता है. इस मामले में योगेंद्र ने मोहम्मद हिब्बू के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है. युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










