दूसरे की शोध का न करें नकल

Updated:
विज्ञापन

दूसरे की शोध का न करें नकल फोटो- बोधगया 07- सेमिनार में मौजूद छात्र-छात्राएं. 08- सेमिनार में संबोधित करतीं जेएनयू, दिल्ली की डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ शिव कनौजिया शुक्ला. जेएनयू की डिप्टी लाइब्रेरियन ने शोधपत्र लिखने में बरती जानेवाली सावधानी के बारे में बताया एमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस की तरफ से सेमिनार […]

विज्ञापन

दूसरे की शोध का न करें नकल फोटो- बोधगया 07- सेमिनार में मौजूद छात्र-छात्राएं. 08- सेमिनार में संबोधित करतीं जेएनयू, दिल्ली की डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ शिव कनौजिया शुक्ला. जेएनयू की डिप्टी लाइब्रेरियन ने शोधपत्र लिखने में बरती जानेवाली सावधानी के बारे में बताया एमयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस की तरफ से सेमिनार आयोजित संवाददाता, बोधगयामगध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस के तत्वावधान में गुरुवार को शिक्षा विभाग के सभागार में प्लेजियरिज्म एंड एकेडमिक एम्विएंस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू), दिल्ली की डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ शिव कनौजिया शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को शोध पत्र व थेसिस की रचना के दौरान बरती जानेवाली सावधानी से अवगत कराया. सेमिनार में डॉ कनौजिया ने कहा कि शोधपत्र तैयार करते समय स्टूडेंट्स दूसरों के शोधपत्रों की नकल करें, बल्कि उसे पढ़ कर अपनी भाषा में खुद का शोधपत्र लिखने का प्रयास करें. अगर दूसरे के शोधपत्रों से विषय को लिया जाता है, तो छात्र अपने शोधपत्र में उसके लेखक, पुस्तक का नाम व पेज संख्या भी अंकित करें. उन्होंने शोधार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि यूजीसी के पास एक साॅफ्टवेयर है, जिससे किसी दूसरे की शोध का नकल कर अपनी शोध में शामिल किये गये अंशों को पकड़ (डिटेक्ट) लिया जाता है. डॉ शुक्ला ने शोध के छात्र-छात्राओं को अन्य विषयों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. सेमिनार में बीएड व लाइब्रेरी साइंस के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए. सेमिनार की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस के निदेशक डॉ कपिलदेव सिंह ने की. मंच का संचालन डॉ धनंजय धीरज ने किया. शुक्रवार को शिक्षा विभाग के सभागार में डिजिटल व इ-लाइब्रेरी पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन