आग से झुलसी महिला की मौत, मासूम लड़ रहा जिंदगी की जंग

Updated:
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला की मौत, मासूम लड़ रहा जिंदगी की जंगवीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर-14 में अवस्थित एक घर में अगलगी का मामला प्रतिनिधि, गयाआग से झुलसी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर-14 की रहनेवाली कविता देवी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी, जबकि उनके […]

विज्ञापन

आग से झुलसी महिला की मौत, मासूम लड़ रहा जिंदगी की जंगवीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर-14 में अवस्थित एक घर में अगलगी का मामला प्रतिनिधि, गयाआग से झुलसी मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर-14 की रहनेवाली कविता देवी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी, जबकि उनके चार वर्षीय पुत्र पवन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. गौरतलब है कि मंगलवार की रात रसोई गैस सिलिंडर लीक करने से वीर कुंवर सिंह कॉलोनी रोड नंबर-14 के रहनेवाले विनय यादव के घर में आग लग गयी थी. आग से उनकी पत्नी कविता देवी व बेटा पवन कुमार गंभीर रूप से झुलस गये थे. आग से घर में रखे लाखों रुपये के नोट व सोने-चांदी के जेवरात भी जल गये थे. झुलसे मां-बेटे को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया. इसमें कविता देवी की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. पटना से शव लाकर उसका अंतिम संस्कार विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया. वहीं, मासूम पवन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन