कांग्रेस नेता के बेटे की मौत पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की मौत पर जताया शोक मानपुर. कांग्रेस नेता झूलन सिंह के बेटे मंटू सिंह के ट्रेन हादसे में मौत के बाद इलाके में मातम है. मंगलवार को व्यापार मंडल कार्यालय के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया. सभा में मौजूद लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट […]

विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की मौत पर जताया शोक मानपुर. कांग्रेस नेता झूलन सिंह के बेटे मंटू सिंह के ट्रेन हादसे में मौत के बाद इलाके में मातम है. मंगलवार को व्यापार मंडल कार्यालय के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया. सभा में मौजूद लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. गौरतलब है कि मानपुर प्रखंड के बंधुआ निवासी झूलन सिंह के 30 वर्षीय बेटे मंटू सिंह की सोमवार की देर शाम रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया था. शव का अंतिम संस्कार भी सोमवार को ही कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन