थाने के सामने घंटों जाम, दर्शक बनी रही पुलिस

Updated:
विज्ञापन

थाने के सामने घंटों जाम, दर्शक बनी रही पुलिसफोटो–शेरघाटी थाने के सामने लगा जाम.प्रतिनिधि, शेरघाटीलोगों के विराेध व हंगामे के बाद भी बालू के ओवरलोडेड ट्रकों की आवाजाही जारी है. स्थिति इतनी जर्जर व बदहाल हो गयी है कि मंगलवार को थाने के सामने घंटों जाम लगा रहा और पुलिस मूक दर्शक बनी रही. उचिरवां […]

विज्ञापन

थाने के सामने घंटों जाम, दर्शक बनी रही पुलिसफोटो–शेरघाटी थाने के सामने लगा जाम.प्रतिनिधि, शेरघाटीलोगों के विराेध व हंगामे के बाद भी बालू के ओवरलोडेड ट्रकों की आवाजाही जारी है. स्थिति इतनी जर्जर व बदहाल हो गयी है कि मंगलवार को थाने के सामने घंटों जाम लगा रहा और पुलिस मूक दर्शक बनी रही. उचिरवां घाट से ओवरलोडेड ट्रकों के आने-जाने से रोड जर्जर हो गया है. इस बाबत लोगों ने कई बार हंगामा किया. दो दिन पहले कमात गांव के पास लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था. लेकिन, मामला अब भी जस का तस है. 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्देशशेरघाटी. बीआरसी में मंगलवार को बीइओ ने सभी सीआरसी को-ऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की. बीइओ सुनील कुमार ने सभी स्कूलों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्देश जारी किया. इसके अलावा 20 दिसंबर तक सभी छात्रों का बैंक में अकाउंट खुलवाने व एक दिसंबर को जिला मुख्यालय स्थित हरिदास सेमिनरी इंटर स्कूल में यू डाइस के तहत होनेवाली बैठक में हिस्सा लेने की जानकारी दी. इस मौके पर बीआरसीसी अनिल कुमार, महमूद आलम आदि मौजूद थे.लीपगंजचट्टी में छात्रा से छेड़खानीशेरघाटी. शहर के लीपगंजचट्टी मुहल्ले में घर में घुस कर नौवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश आया है. पीड़िता ने स्थानीय थाने में मुहल्ले के एक युवक के खिलाफ शिकायत की है. जानकारी के अनुसार, विगत बुधवार को चट्टी मुहल्ले का भोला कुमार छात्रा के घर में अंधेरे का फायदा उठा कर घुस गया और जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास किया. छात्रा द्वारा हल्ला करने बाद वह भाग निकला. पीड़िता के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है. उनका कहना है कि एक सप्ताह से थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही आरोपित पकड़ा गया है. इधर, थानेदार कमलेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि मामला पुराना व प्रेम प्रसंग का है. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.13 हजार बच्चों को दी गयी पोलियो की खुराकशेरघाटी. पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार तक शेरघाटी प्रखंड में करीब 13 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी. स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश रंजन ने बताया कि एक भी बच्चा छूटे नहीं, इसके लिए 22 सुपरवाइजरों के साथ 64 टीमें लगायी गयी हैं. पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए डोर-टू-डोर कर्मी जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब तक 13 हजार दो सौ साठ बच्चों को पोलियो की खुराक दी गयी है.डुमरिया में नवजात बच्चे की मौत की सीएस ने ली जानकारीजिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने भी जाना अस्पताल का हाल प्रतिनिधि,शेरघाटी/डुमरियाऑक्सीजन की कमी के कारण नवजात बच्चे की मौत के बाद मगंलवार को सिविल सर्जन व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने डुमरिया पीएचसी का दौरा किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रसूति कक्ष, ओपीडी व सामान्य कक्ष सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया. सिविल सर्जन डाॅ कृष्ण मोहन पूर्वे ने अस्पतालकर्मियों से अस्पताल के संचालन के विषय में पूरी जानकारी ली. बच्चे की मौत से जुड़ी पूरी जानकारी ली. उल्लेखनीय है कि नवजात बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही बरतने के आरोप में स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया है.किरानी व चिकित्सक में बहसडुमरिया पीएचसी में संविदा पर बहाल चिकित्सकों ने अस्पताल में तैनात किरानी राजकुमार प्रसाद की कार्यप्रणाली की शिकायत सिविल सर्जन से की. चिकित्सकों ने कहा कि सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. किरानी द्वारा कमीशन मांगा जाता है. इसी को लेकर किरानी व संविदा पर बहाल चिकित्सक डाॅ धर्मवीर कुमार, सर्वेश कुमार झा, डाॅ अरविंद किशोर चंदन, डाॅ अफजल अमानुल्लाह व आयुष चिकित्सक डाॅ हर्षदेव गुप्ता, डाॅ मधुर श्याम की बीच जम कर नोंक-झोक हुई. मामला बिगड़ते देख सिविल सर्जन ने मामला शांत कराया व चिकित्सकों को भरोसा दिलाया कि समय पर मानदेय का भुगतान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन