800 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश व सिमरन अव्वल
800 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश व सिमरन अव्वलफोटो- बोधगया 09- मार्च पास्ट में शामिल बच्चे,10- प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएंएथलेटिक्स मीट के पहले दिन आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएंसंवाददाता, बोधगयाडीएवी जोनल स्पोर्ट्स-2015 में आयोजित एथलेटिक्स मीट के पहले दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इसमें 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डीएवी […]
800 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश व सिमरन अव्वलफोटो- बोधगया 09- मार्च पास्ट में शामिल बच्चे,10- प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएंएथलेटिक्स मीट के पहले दिन आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएंसंवाददाता, बोधगयाडीएवी जोनल स्पोर्ट्स-2015 में आयोजित एथलेटिक्स मीट के पहले दिन मंगलवार को कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. इसमें 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल कतार, बिहार जोन टू के ओमप्रकाश व महिला वर्ग में डीएवी दुधीचुआ (एमपी), बिहार जोन चार की सिमरन वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया. इसी तरह पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर डीएवी अमलोहरी(एमपी) के मनोज कुमार पांडा व तीसरे स्थान पर डीएवी मेडिकल गया के बंधन रहे. महिला वर्ग में डीएवी वाराणसी की रोशनी यादव दूसरे व डीएवी कैंट एरिया गया की विजया तीसरे स्थान पर रहीं. एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल कतार के ओमप्रकाश ने पहला, डीएवी मेडिकल के रितेश भारद्वाज ने दूसरा व डीएवी समस्तीपुर के दीपक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसी तरह महिला वर्ग में डीएवी कैंट एरिया गया की विजया ने पहला स्थान, डीएवी दुधीचुआ (एमपी) की सरोज द्ववेदी ने दूसरा स्थान व डीएवी अमलोहरी (एमपी) की सुमित कुमार साहू ने तीसरा स्थान हासिल किया. 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में डीएवी दाउदनगर औरंगाबाद के रवि कुमार पहले स्थान पर, डीएवी मानपुर के आनंद मोहन दूसरे स्थान पर व डीएवी समास्तीपुर के रत्नेश तीसरे स्थान पर रहे. 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में डीएवी समस्तीपुर की प्रकृति सिंह ने पहला स्थान, डीएवी एचएफसी बरौनी की पूजा ने दूसरा स्थान व डीएवी बीना (यूपी) की स्वेतीन दास ने तीसरा स्थान हासिल किया. सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल भेंट कर सम्मानित भी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










