Gaya News : कार से 524 लीटर बियर जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : कार से 524 लीटर बियर जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 524.500 लीटर बियर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

डोभी. उत्पाद विभाग के टीम द्वारा समेकित जांच चौकी डोभी पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 524.500 लीटर बियर के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मद्य निषेध इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने बताया कि रविवार को झारखंड के तरफ से आ रही एक एक कार की जांच करने पर उसमें रखा हुआ 524.500 लीटर बियर जब्त की गयी. इस मौके से कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब धंधेबाज की पहचान पटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयनी निवासी राजेश कुमार के रूप में की गयी है. इस जांच अभियान में प्रभात कुमार, विजय कुमार, दिलीप कुमार, तारकेश्वर कुमार, संतोष कुमार, दिलीप कुमार एवं सैप के जवान सहित गृहरक्षक बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन