Gaya News : गया की ओर से 361 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का हुआ परिचालन

Gaya News : महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुनिश्चित करने में 13 से 26 फरवरी तक पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया.
गया. महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुनिश्चित करने में 13 से 26 फरवरी तक पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया. डीडीयू मंडल के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए डीडीयू, गया, सासाराम, डेहरी ऑन सोन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सुविधा के लिए स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में विशेष होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गयी. स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन व सुचारु आवागमन के लिए बड़ी संख्या में आरपीएफ व जिला प्रशासन के सुरक्षा कर्मियों के साथ यात्रियों की सुविधा व सहायता के लिए बड़ी संख्या में रेल कर्मियों की तैनाती की गयी. इसके अलावा गया की ओर से 361 महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया. वहीं, डीडीयू से गया की ओर 425 ट्रेनों का परिचालन किया गया. इसके अलावा यात्रियों के लिए त्वरित चिकित्सकीय सहायता के साथ पर्याप्त टिकटिंग व्यवस्था, पर्याप्त खान पान, लगातार सीसीटीवी मॉनिटरिंग व मोबाइल चार्जिंग सहित निरंतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




