30 लीटर शराब जब्त, दो महिलाओं पर केस दर्ज

बहेरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मसौंधा गांव में दो महिलाओं के घर में छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब जब्त की. साथ ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया.
डोभी. बहेरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मसौंधा गांव में दो महिलाओं के घर में छापेमारी कर 20 लीटर देशी शराब जब्त की. साथ ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया. बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि मसौंधा गांव से शराब के साथ अनीता देवी व रंजीता देवी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के विरुद्ध दारोगा के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि मसौंधा गांव में ही एक अन्य स्थान पर छापेमारी कर 10 लीटर शराब व 300 किलो जावा महुआ जब्त किया गया है. इस मामले में भी दारोगा के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




