जिला पर्षद अध्यक्ष नीमा की कुरसी गयी

गया: जिला पर्षद अध्यक्ष नीमा कुमारी के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद सोमवार को वोटिंग हुई. जिला पर्षद के सभागार में जिला पर्षद बोर्ड की बैठक में उपस्थित 29 जिला पार्षदों में 25 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाले. चार ने विपक्ष में मतदान किया. जिला पर्षद के मुख्य […]
गया: जिला पर्षद अध्यक्ष नीमा कुमारी के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद सोमवार को वोटिंग हुई. जिला पर्षद के सभागार में जिला पर्षद बोर्ड की बैठक में उपस्थित 29 जिला पार्षदों में 25 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट डाले. चार ने विपक्ष में मतदान किया.
जिला पर्षद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह विकास उपायुक्त (डीडीसी) विजय कुमार ने ही बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने बताया कि जिला पर्षद के लिए 46 पार्षद निर्वाचित हैं. सोमवार की बैठक में 29 पार्षद ही उपस्थित हुए. डीडीसी ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव में प्रावधान है कि कुल मत के खिलाफ आधे से अधिक के मत पक्ष या विपक्ष में आने पर उसके मुताबिक पदासीन व्यक्ति की कुरसी बरकरार रह सकती है या फिर गिर सकती है. 46 में 23 पार्षदों की जरूरत थी. 25 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट डाले. इस प्रकार अध्यक्षा नीमा कुमारी ने बोर्ड में अपना विश्वास खो दिया. उनकी कुरसी गिर गयी है. उन्होंने बताया कि जिला पर्षद अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि निर्धारित की जायेगी.
उल्लेखनीय है कि अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में चार पार्षदों में अध्यक्षा नीमा कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ शीतल यादव, डॉ मुकेश कुमार यादव उर्फ कृष्णा यादव व सबीना परवीन ने मत डाले. इनमें एक ने सादी परची डाली. प्रस्ताव के समर्थन में मत देनेवालों में जिला पार्षद हरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, पंकज शर्मा, नागेंद्र सिंह, मथुरा पासवान, पूनम देवी व तपेश्वर मांझी आदि शामिल हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी नौशाद आलम ने बताया कि बैठक की कार्यवाही से पंचायती राज विभाग व बिहार निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










