बिहार में दस बालिकाओं की डूबकर मौत

Published at :06 Sep 2014 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में दस बालिकाओं की डूबकर मौत

गया (पटना) : बिहार के गया और पटना जिलों में दुखद घटना में दस बालिकाओं की डूब कर मौत हो गयी. नगर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारावाडीह में एक उत्सव के दौरान एक बांध में फिसलकर करीब 21 बालिकायें नहाते वक्त फिसलकर गहरे […]

विज्ञापन

गया (पटना) : बिहार के गया और पटना जिलों में दुखद घटना में दस बालिकाओं की डूब कर मौत हो गयी. नगर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारावाडीह में एक उत्सव के दौरान एक बांध में फिसलकर करीब 21 बालिकायें नहाते वक्त फिसलकर गहरे पानी में चली गयीं.

छह बालिकाओं का शव कोबरा और सीआपीएफ के जवानों ने निकाल लिया और शेष की तलाश की जा रही है. सभी बालिकायें अपने भाईयों के लंबे जीवन की प्राथना के लिये स्नान कर रही थीं.उधर पटना जिले के फतुहा थाने के अंतर्गत जैनंदनपुर गांव में एक जलाशय में चार नाबालिग लडकियां डूब कर मर गयीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन