मिले तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक

Published at :04 Sep 2014 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
मिले तीन स्वर्ण व दो कांस्य पदक

गया: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुए राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता में गया समेत प्रत्येक जिले से 10-10 बालिकाओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल व दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर गया जिला सूबे में दूसरे स्थान पर रहा. गया को गोल्ड मेडल गुरूआ प्रखंड की पूजा कुमारी, नगर प्रखंड की […]

विज्ञापन

गया: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में हुए राज्यस्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता में गया समेत प्रत्येक जिले से 10-10 बालिकाओं ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल व दो ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर गया जिला सूबे में दूसरे स्थान पर रहा. गया को गोल्ड मेडल गुरूआ प्रखंड की पूजा कुमारी, नगर प्रखंड की सरिता कुमारी व नरगिस प्रवीण ने दिलाया.

इसी प्रकार गुरारू की पिंकी कुमारी व नगर प्रखंड की संगीता कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ जिले का नाम रोशन किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया. इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन, राहुल सिंह व रजनीश चौधरी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन