पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का जोश

गया: इनरव्हील क्लब ऑफ, गया सिटी के तत्वावधान में सिकरिया मोड़ स्थित डंकन मध्य विद्यालय में स्वच्छ व हरित समाज के लिए बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिये. प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा […]
गया: इनरव्हील क्लब ऑफ, गया सिटी के तत्वावधान में सिकरिया मोड़ स्थित डंकन मध्य विद्यालय में स्वच्छ व हरित समाज के लिए बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें बच्चों ने पूरे जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिये.
प्रतियोगिता में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्रओं को क्लब ओर से पुरस्कार दिये गये. इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा शिखा रानी, पूर्व अध्यक्षा सुलोचना नागेन व प्रेमलता भदानी सहित आशा मित्तल, क्लब एडिटर चंचल कुमारी, उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, आइएसओ संजू तरवे, सचिव निशा भदानी, अनीता कुमारी, श्वेता व प्रभा रानी उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










