गया जंक्शन पर 30 लाख रुपये के मेफड्रोन के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 9:03 AM
गया: गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म पर गुरुवार की देर रात आरपीएफ की टीम ने 30 लाख रुपये के (820 ग्राम मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथनशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रहनेवाले रोशनलाल के रूप में की […]
गया: गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म पर गुरुवार की देर रात आरपीएफ की टीम ने 30 लाख रुपये के (820 ग्राम मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथनशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रहनेवाले रोशनलाल के रूप में की गयी है. पकड़े गये धंधेबाज के पास नशे की 30 गोलियां भी जब्त की गयी हैं. इसकी कीमत 10 हजार रुपये है. आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ड्रग्स लेकर गया रेलवे स्टेशन से दिल्ली जानेवाला है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक स्पेशल टीम बनायी. उक्त टीम में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विक्रम देव सिंह, रवि कमल, राजीव कुमार, एसपी साहू व विकास कुमार शामिल किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










