गया जंक्शन पर हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस से गिरी महिला, परिजनों को छोड़ने आई थी स्टेशन, जानिए कैसे हुआ हादसा

गया जंक्शन की तस्वीर
Gayaji News: गयाजी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई. हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
गयाजी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई. हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला.
कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल महिला करीमगंज इलाके की रहने वाली है और अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने के लिए गया जंक्शन पहुंची थी. बताया जाता है कि परिजन हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस में सवार हो गए थे. इसी दौरान महिला भी ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन उतरने के क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर घायल हो गई.
चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन
महिला के गिरते ही स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका. समय रहते ट्रेन रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया. लोगों की सतर्कता के कारण महिला को गंभीर खतरे से बचा लिया गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
परिजनों ने कराया इलाज
घटना के बाद घायल महिला को उसके परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला अपने परिवार के साथ वहां से चली गई. इस कारण पुलिस को महिला से सीधे पूछताछ का मौका नहीं मिल सका.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक घायल महिला अपने परिजनों के साथ जा चुकी थी.
रेल पुलिस ने दी घटना की जानकारी
रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि महिला के घायल होने की सूचना मिली थी. लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही महिला अपने परिजनों के साथ वहां से चली गई थी. मामले को लेकर उपलब्ध जानकारी जुटाई जा रही है.रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
Also Read: गयाजी में निगरानी की छापेमारी, 9 हजार रिश्वत लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










