माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर

गया : छकरबंधा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पर्चा चिपकाया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गयी है. लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी के द्वारा छोड़े गये पोस्टर में कहा गया है कि झारखंड के पलामू जिला के मनातु थाना क्षेत्र के चक के […]
गया : छकरबंधा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पर्चा चिपकाया है. हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गयी है. लेकिन, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी के द्वारा छोड़े गये पोस्टर में कहा गया है कि झारखंड के पलामू जिला के मनातु थाना क्षेत्र के चक के रहनेवाले व वर्तमान में इमामगंज में रह रहे शत्रुघ्न यादव सीपीआइ माओवादी का 50 लाख रुपये लेकर भागा है. उसकी चल-अचल संपत्ति जब्त करें. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि शत्रुघ्न यादव के इमामगंज स्थित मकान में आम लोग नहीं रहे. आम लोग पकड़ कर जन अदालत में कड़ी से कड़ी सजा दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










