ePaper

आयकर ने मांगी सृजन के बैंकिंग व्यवसाय व रिटर्न फाइल की रिपोर्ट

Updated at : 25 Nov 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
आयकर ने मांगी सृजन के बैंकिंग व्यवसाय व रिटर्न फाइल की रिपोर्ट

भागलपुर : सृजन घोटाले की न सिर्फ सीबीआइ जांच कर रही है, बल्कि इनकम टैक्स विभाग भी इस पर पैनी नजर बनाये हुए है. इनकम टैक्स विभाग ने जिला सहकारिता विभाग से सृजन के बैंकिंग व्यवसाय व रिटर्न फाइल की रिपोर्ट मांगी है. इन दोनों मामलों से संबंधित तमाम कागजात की मांग की गयी है. […]

विज्ञापन

भागलपुर : सृजन घोटाले की न सिर्फ सीबीआइ जांच कर रही है, बल्कि इनकम टैक्स विभाग भी इस पर पैनी नजर बनाये हुए है. इनकम टैक्स विभाग ने जिला सहकारिता विभाग से सृजन के बैंकिंग व्यवसाय व रिटर्न फाइल की रिपोर्ट मांगी है. इन दोनों मामलों से संबंधित तमाम कागजात की मांग की गयी है.

दूसरी ओर जिला सहकारिता विभाग ने इनकम टैक्स द्वारा मांगे गये कागजात अविलंब देने का निर्देश सृजन के प्रशासक को दिया है. छतरपुर (मध्य प्रदेश) के इनकम टैक्स ऑफिसर और भागलपुर के इनकम टैक्स ऑफिसर ने सृजन के बैंकिंग व्यवसाय व रिटर्न फाइल की विवरणी मांगी है.

इनकम टैक्स विभाग यह जानना चाह रहा है कि सृजन ने बैंकिंग के रूप में कितने का व्यवसाय किया और वह वैधानिक रूप से कितना सही है. ज्ञात हो कि सृजन घोटाले में सीबीआइ ने 14 प्राथमिकियां दर्ज की हैं. इनमें 24 अभियुक्त बनाये गये हैं, जिनमें एक को छाेड़ कर सभी जेल में बंद हैं. सीबीआइ अब तक सृजन घोटाले में सभी 24 अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन