बेलागंज में गर्मी से निबटने को बैठक, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी के निर्देश पर बेलागंज प्रखंड सभागार में गर्मी से निबटने को लेकर सभी विभागीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी.
बेलागंज. जिलाधिकारी के निर्देश पर बेलागंज प्रखंड सभागार में गर्मी से निबटने को लेकर सभी विभागीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा ने की. बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में नल-जल योजना सहित सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जहां जलापूर्ति बाधित पायी जायेगी, वहां संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. पीएचइडी को खराब पड़े चापाकलों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जेइ वार्ड को जल्द स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिये गये. पशुपालन विभाग को जागरूकता अभियान चलाने और दवा छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में प्रखंड प्रमुख कांति यादव और उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे गर्मी में सावधानी बरतें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










