सिटी एसपी ने बांकेबाजार थाना का किया औचक निरीक्षण

सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने सोमवार को बांकेबाजार थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली.
बांकेबाजार. सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने सोमवार को बांकेबाजार थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली. प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाह ने बताया कि सिटी एसपी ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या, साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेख संधारण (शिरिस्ता), लंबित कांडों के निष्पादन की प्रगति तथा क्षेत्र में पुलिस गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. सिटी एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और नियमित गश्ती पर विशेष जोर दिया. थाने की साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिये. निरीक्षण के उपरांत सिटी एसपी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गये. इस मौके पर कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










