शेरघाटी में आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
शेरघाटी में आंधी-तूफान से पेड़ गिरने से सड़क जाम

शेरघाटी में बुधवार दोपहर अचानक आये तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गयीं.

विज्ञापन

शेरघाटी. शेरघाटी में बुधवार दोपहर अचानक आये तेज आंधी और तूफान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गयीं, जिससे करीब एक घंटे तक आवाजाही बाधित रही और कई जगहों पर जाम जैसी स्थिति बन गयी. जीटी रोड से थाना जाने वाले मार्ग पर एक बड़ा नीम का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा, जबकि थाना गेट के सामने भी नीम की भारी डाल टूटकर सड़क पर आ गिरी. इसी दौरान एक इ-रिक्शा इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसका शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हालांकि चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया. पेड़ गिरने से सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया. सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद और थानाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटवाया और यातायात को जल्द बहाल कराया. आंधी के दौरान उड़ती बालू, धूल और प्लास्टिक सड़कों और घरों में घुस गये, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अचानक बदले मौसम ने लोगों को सतर्क रहने पर मजबूर कर दिया. वहीं ग्रामीण इलाकों से भी पेड़ गिरने की सूचनाएं मिल रही हैं.

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन