पहले पिता की हत्या, अब परिजनों को धमकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 1:09 AM

विज्ञापन

25 नवंबर को निकालेंगे आक्रोश मार्च जनकपुर का राहुल 10वीं का था छात्र अपराधियों ने राहुल की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया था मानपुर : मानपुर शहर में गिरती विधि-व्यवस्था व नित्य हो रही हत्या के खिलाफ शुक्रवार को नौरंगा मोड़ के पास मानपुर संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका […]

विज्ञापन

25 नवंबर को निकालेंगे आक्रोश मार्च

जनकपुर का राहुल 10वीं का था छात्र

अपराधियों ने राहुल की हत्या कर शव को खदान में फेंक दिया था

मानपुर : मानपुर शहर में गिरती विधि-व्यवस्था व नित्य हो रही हत्या के खिलाफ शुक्रवार को नौरंगा मोड़ के पास मानपुर संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

मोर्चा के संयोजक राजीव कुमार कन्हैया ने बताया कि जनकपुर मुहल्ले के दशम वर्ग के छात्र राहुल की हत्या कर अपराधियों ने उसके शव को खदान में फेंक दिया. इधर, पिछले एक साल में अबतक दो दर्जन लूट, हत्या, रंगदारी व फिरौती जैसी घटनाएं हो चुकी हैं. प्रशासन अबतक कई कांडों का उद्भेदन करने में विफल रहा.

संभ्रांत परिवार के लोग सड़क व प्रतिष्ठान जाने में असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. प्रशासन ने हत्यारों को दो दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं किया, तो 25 नवंबर को मानपुर संघर्ष मोर्चा एक विशाल आक्रोश मार्च निकालेगा. इस मौके पर मुकेश नारायण, त्रिपुरारी शर्मा, शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, निरंजन कुमार, सुरेंद्र यादव, सूरज कुमार, रॉकी कुमार व छोटू गिरि के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन