गया : निगम ने खुद के परिसर से 15 साल बाद हटाया अतिक्रमण
Updated at : 02 Oct 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

चिल्ड्रेन पार्क से अतिक्रमण हटाने के दौरान तैनात रही पुलिस गया : नगर निगम परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क की जमीन पर करीब 15 साल से कब्जा जमाये अतिक्रमणकारियों को निगम प्रशासन ने मंगलवार को खदेड़ दिया. इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद थी. हालांकि, अतिक्रमणकारियों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस बल की […]
विज्ञापन
चिल्ड्रेन पार्क से अतिक्रमण हटाने के दौरान तैनात रही पुलिस
गया : नगर निगम परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क की जमीन पर करीब 15 साल से कब्जा जमाये अतिक्रमणकारियों को निगम प्रशासन ने मंगलवार को खदेड़ दिया. इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद थी.
हालांकि, अतिक्रमणकारियों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण उनकी एक नहीं चली. बाद में निगम के सभागार में मेयर वीरेंद्र कुमार व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने उन्हें बुलाकर समझाया और आश्वस्त किया कि उन्हें भी कई योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. इसके पहले नगर आयुक्त सावन कुमार व सीओ दिलीप कुमार की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई. जेसीबी से सभी झोपड़ियों को ढाह दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




