इमामगंज : नदी में डूब रहे वृद्ध को युवकों ने बचाया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इमामगंज : शनिवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से मोरहर व सोरहर नदी उफान पर है. इसी कड़ी में रविवार को दोपहर एक किसान मोरहर नदी के बीच तेज पानी के मजधार में फंस गया. उसे गांव के युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी में डूबने से बचाया. घटना के […]
विज्ञापन
इमामगंज : शनिवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से मोरहर व सोरहर नदी उफान पर है. इसी कड़ी में रविवार को दोपहर एक किसान मोरहर नदी के बीच तेज पानी के मजधार में फंस गया. उसे गांव के युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी में डूबने से बचाया.
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कुंजेशर गांव के रहनेवाले 80 वर्षीय मुंशी महतो मोरहर नदी में जानवर टहला रहे थे. इसी बीच नदी में अचानक बाढ़ आ गयी, जिसमें वे फंस गये. इसी बीच गांव के ही टुनटुन कुमार टाइगर, अनिकेत कुमार, दिलीप कुमार, विकास कुमार, धीरज कुमार, सुधीर कुमार ने नदी में रस्सी के सहारे प्रवेश किया.
किंतु सफल नहीं होने के बाद टयूब के सहारे बीच मझधार में फंसे वृद्ध के पास पहुंच कर उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला. इधर इस संबंध में बीडीओ जयकिशन ने कहा कि बहादुर युवकों को आगामी 15 अगस्त को पुरस्कृत किया जायेगा. वहीं वृद्ध का प्रारंभिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है, वे स्वस्थ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










