ePaper

गया : दून एक्सप्रेस से 1.3 किलो सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 12 May 2019 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
गया : दून एक्सप्रेस से 1.3 किलो सोना बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बरामद सोने की कीमत 43 लाख रुपये गया : हावड़ा से देहरादून तक चलने वाली 13009 अप हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस में गया जंक्शन पर (डायरेक्ट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) डीआरआइ पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.3 किलोग्राम सोना बरामद किया है. छापेमारी दल ने इस मामले में एक तस्कर को […]

विज्ञापन

बरामद सोने की कीमत 43 लाख रुपये

गया : हावड़ा से देहरादून तक चलने वाली 13009 अप हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस में गया जंक्शन पर (डायरेक्ट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) डीआरआइ पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.3 किलोग्राम सोना बरामद किया है.

छापेमारी दल ने इस मामले में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. बरामद किये गये सोने का अनुमानित मूल्य 43 लाख रुपये बताया गया है. सूत्रों की मानें, तो बरामद किया गया सोना तस्कर द्वारा बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा था.

इधर, इस बारे में पूछने पर रेल एसपी सुजीत कुमार ने इस तरह की घटना की जानकारी से अनभिज्ञता व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि डीआरआइ की टीम द्वारा जब भी छापेमारी की जाती है, तो जानकारी गोपनीय रखी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन