लड़कीवालों से शादी के लिए पिता ने ले लिया दहेज, उधर बेटे ने कर लिया प्रेम विवाह, फिर...

गया : लड़के ने कुछ दिन पहले परिवार को बिना बताये ही एक लड़की से प्रेम-विवाह कर लिया. इधर, दहेज के लिए उसके पिता ने लड़के की शादी के लिए दूसरे गांव के लड़कीवालों से दहेज की रकम और बाइक ले ली. दोनों ओर से कार्ड भी छपवाकर बांटे गये. सात मार्च को शादी होनी […]
गया : लड़के ने कुछ दिन पहले परिवार को बिना बताये ही एक लड़की से प्रेम-विवाह कर लिया. इधर, दहेज के लिए उसके पिता ने लड़के की शादी के लिए दूसरे गांव के लड़कीवालों से दहेज की रकम और बाइक ले ली. दोनों ओर से कार्ड भी छपवाकर बांटे गये. सात मार्च को शादी होनी तय थी. नयी गोदाम पहसी निवासी राजकुमार ने कोतवाली थाने में कहा कि वह पहले ही प्रेम विवाह कर चुका है.
इधर, सूचना पाकर लड़की के परिजन भी पहुंच गये और शादी के लिए चार लाख रुपये नकद और बाइक देने की बात कही. परिजनों का कहना था कि शादी पहले कर चुका था, तो परिजनों को शादी दूसरे जगह तय नहीं करनी चाहिए थी. अब पूरे परिवार में कार्ड का वितरण हो चुका है. हालांकि, कई लोग वहां भीड़ में यह भी कहते सुने गये कि समाज में बैठक कर इसका हल निकाल लिया जायेगा. लड़का भी मामला बढ़ता देख थाने से चला गया. इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने कहा कि किसी के तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. सिर्फ मौखिक सूचना लोगों ने दी है. लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




