गया : कागज पर वेतन 11 हजार, खाते में जाते हैं सिर्फ आठ हजार

गया : पिछले 16 दिनों से धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग डाटा ऑपरेटरों ने मंगलवार को एक नया खुलासा किया. आॅपरेटरों के मुताबिक वे लोग जिस भी एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं, वह एजेंसी जबर्दस्त तरीके से घोटाला कर रही है. आॅपरेटरों के मुताबिक, उनका वेतन 11 हजार रुपये निर्धारित है. जिला स्वास्थ्य […]
गया : पिछले 16 दिनों से धरने पर बैठे आउटसोर्सिंग डाटा ऑपरेटरों ने मंगलवार को एक नया खुलासा किया. आॅपरेटरों के मुताबिक वे लोग जिस भी एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं, वह एजेंसी जबर्दस्त तरीके से घोटाला कर रही है. आॅपरेटरों के मुताबिक, उनका वेतन 11 हजार रुपये निर्धारित है. जिला स्वास्थ्य समिति से इतना ही वेतन बन कर जाता है.
महीने के अंत में उनकी एजेंसी के अधिकारी उनसे इतने ही वेतन के भुगतान पर हस्ताक्षर भी लेते हैं. लेकिन, उन्हें मिलते हैं केवल आठ हजार रुपये. यह स्थिति नयी नहीं है, लंबे समय से यह खेल चल रहा है. कर्मचारी इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें निकाल दिये जाने की सीधी धमकी मिलती है.
आॅपरेटरों के मुताबिक, इस विषय में उन लोगों ने जिला स्तर के अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को भी बताया, लेेकिन उन लोगों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की. अधिकारियों का सीधा जवाब है कि विभाग ने आउटसोर्स एजेंसी को काम दे रखा है, ऐसे में एजेंसी कर्मचारी को कैसे मैनेज कर रहा है, क्या वेतन दे रहा है, इसमें अधिकारियों या विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




