दोस्त की पत्नी से रचायी शादी, विरोध करने पर साथी को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2018 1:24 PM
गया : गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगनाथपुर पंचायत स्थित जगनबागी के पास शुक्रवार को एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार कर घायल कर दिया. शुक्रवार की देर शाम श्रीरामपुर गांव रहनेवाला महेशी मांझी व इंटाडीह गांव के सोहन मांझी आपस में बातचीत कर रहे थे. महेशी मांझी का कहना […]
गया : गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगनाथपुर पंचायत स्थित जगनबागी के पास शुक्रवार को एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार कर घायल कर दिया. शुक्रवार की देर शाम श्रीरामपुर गांव रहनेवाला महेशी मांझी व इंटाडीह गांव के सोहन मांझी आपस में बातचीत कर रहे थे. महेशी मांझी का कहना था कि उसकी पत्नी से सोहन मांझी ने शादी कर ली है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी. बहस के दौरान ही सोहन मांझी ने पास रखे देशी कट्टा से गोली चला दी. गोली महेशी मांझी के गर्दन के पास लगी.घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर महेशी मांझी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद महेशी मांझी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
पुलिस को कट्टे के साथ मिले कारतूस
वहीं, पुलिस ने छापेमारी कर अदरकीचक गांव के पास से सोहन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के पास से सात कारतूस, एक थ्री नॉट थ्री व एक देशी कट्टा बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महेशी मांझी व सोहन मांझी दोनों दोस्त हैं. सोहन महेशी के घर आता-जाता था. इसी दौरान महेशी की पत्नी के साथ सोहन मांझी का प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया. कुछ दिन पहले ही महेशी मांझी की पत्नी से सोहन मांझी ने शादी कर ली है. इस बात को लेकर महेशी मांझी व सोहन में अनबन चल रही थी. महेशी के बयान पर सोहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










