अधूरे कामकाज को पूरा करने में जुटे रेलवे के अधिकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2018 7:31 AM

विज्ञापन

गया : आठ अक्तूबर को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ललित चंद्र त्रिवेदी गया स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को जीएम निरीक्षण करेंगे. उन्होंने बताया कि प्लान के हिसाब से सबसे पहले गया-किऊल रेल लाइन […]

विज्ञापन
गया : आठ अक्तूबर को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) ललित चंद्र त्रिवेदी गया स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आठ अक्तूबर को जीएम निरीक्षण करेंगे. उन्होंने बताया कि प्लान के हिसाब से सबसे पहले गया-किऊल रेल लाइन का निरीक्षण करना था.
पर उक्त रेल लाइन का निरीक्षण जीएम पहले ही कर चुके हैं. इसलिए अब जीएम गया स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बारे में स्थानीय रेलवे अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद वे अधूरे कामों को पूरा करने में जुट गये हैं. वहीं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज, लाइन, पंखे, रूट चार्ट डिसप्ले बोर्ड सहित अन्य उपकरणों को ठीक करने में जुट गये हैं. सफाई ठेकेदार ने एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर नौ नंबर प्लेटफॉर्म तक चकाचक रखने का निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिया हैै. जीएम के निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा हर मोड़ के पास जवानों के तैनाती कर दी गयी है.
स्टेशन की समस्याओं से होंगे रूबरू : जीएम गया जंक्शन के निरीक्षण के बाद रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन की समस्याओं की जानकारी लेंगे. बताया जाता है पिछले निरीक्षण में जीएम ने सिर्फ रेलवे अधिकारियों से बातचीत की थी. लेकिन, घूम-घूम कर जंक्शन का निरीक्षण नहीं किया था.
जीएम के निरीक्षण की तिथि जानने के बाद मुगलसराय मंडल की एक टीम गया जंक्शन पहुंच चुकी है. उक्त टीम गया रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम की देख-रेख करेगी. इसकी मॉनीटरिंग वरीय अधिकारी करेंगे. वहीं उक्त टीम के अधिकारी गया रेलवे स्टेशन के स्थानीय अधिकारियों, इंजीनियरिंग विभाग, पर्यटन विभाग, आइआरसीटीसी, टिकट सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिदिन सुबह में बैठक करेंगे. बैठक में समस्याओं की एक सूची बनायी जायेगी. उक्त सूची के हिसाब से ही गया स्टेशन पर काम चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन