सिरफिरे युवक ने आर्च पर चढ़ कर लोगों का सिर घुमाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गया : शोले फिल्म में बीरू ने बसंती को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ कर जान देने की बात की थी. इस तरह का ही सीन बुधवार की शाम को डेल्हा पुल के बीच में पुल के आर्च (एंगल) पर देखने को मिला. एक युवक पुल के 30 फुट ऊंचे आर्च पर […]
विज्ञापन
गया : शोले फिल्म में बीरू ने बसंती को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ कर जान देने की बात की थी. इस तरह का ही सीन बुधवार की शाम को डेल्हा पुल के बीच में पुल के आर्च (एंगल) पर देखने को मिला. एक युवक पुल के 30 फुट ऊंचे आर्च पर कुरकुरे व चिप्स के पैकेट लेकर चढ़ गया और खाने लगा. लोगों ने जब उसे उतरने के लिए कहा, तो वह कभी सीटी बजाता तो कभी आर्च पर ही दौड़ने लगता.
करीब 20 वर्षीय युवक के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाम पता नहीं बता पाता है और मानसिक स्थिति खराब होने के कारण ही ऐसी हरकत कर रहा है. युवक के 30 फुट ऊंचाई पर चढ़ने की सूचना पर पहुंची डेल्हा थाने की पुलिस ने युवक को खाना देने का इशारा किया. इसके बाद युवक कुछ नीचे आकर फिर बैठ गया.
कुछ देर और आग्रह करने के बाद युवक नीचे उतरा और पुल के नीचे सीढ़ी होकर रेलवे लाइन पार कर करीमगंज की ओर चला गया. जमा हुई भीड़ युवक की पहचान एक-दूसरे से ही पूछते रह गये और युवक किसी को कुछ बताये बिना ही चला गया. पुलिस अधिकारी भी देखते ही रह गये. युवक का तमाशा देखने के लिए एक घंटे तक पुल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










