विष्णुपद मंदिर में CM नीतीश ने की पूजा-अर्चना, पितृपक्ष मेला समेत अन्य योजनाओं की कर रहे समीक्षा, देखें वीडियो

Published at :14 Sep 2018 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
विष्णुपद मंदिर में CM नीतीश ने की पूजा-अर्चना, पितृपक्ष मेला समेत अन्य योजनाओं की कर रहे समीक्षा, देखें वीडियो

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की. उसके बाद मंदिर परिसर और देवघाट का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने जगदेव प्रसाद और पूर्व मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही समाहरणालय के सभागार में पितृपक्ष मेले की तैयारी की समीक्षा की. […]

विज्ञापन

गया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया पहुंचे. यहां उन्होंने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की. उसके बाद मंदिर परिसर और देवघाट का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने जगदेव प्रसाद और पूर्व मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही समाहरणालय के सभागार में पितृपक्ष मेले की तैयारी की समीक्षा की. इस दौरान कृषि मंत्री प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया पहुंच कर विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की. विष्णुपद मंदिर में मुख्यमंत्री को विष्णु चरण चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर, फल्गु तट पर स्थित देवघाट और सूर्यकुंड का निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित जगदेव प्रसाद और दिग्घी तालाब के पास स्थापित पूर्व मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया.

23 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेले की तैयारी, मुख्यमंत्री सात निश्चय और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री बैठक कर रहे हैं. मालूम हो कि हर साल देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पिंडदानी अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए गया पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन