जिले के एक लाख से ज्यादा किसानों को मिलेंगे पौधे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 5:57 AM
विज्ञापन
गया : बरसात के मौसम में एक ओर जहां किसान अपने खेतों में धान की रोपनी करते हैं वहीं दूसरी ओर वह कई प्रकार के दूसरे पौधे भी लगाते हैं. इन पौधों को अगर किसान संरक्षित करने में कामयाब हो जाते हैं तो वन विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस दफा […]
विज्ञापन
गया : बरसात के मौसम में एक ओर जहां किसान अपने खेतों में धान की रोपनी करते हैं वहीं दूसरी ओर वह कई प्रकार के दूसरे पौधे भी लगाते हैं. इन पौधों को अगर किसान संरक्षित करने में कामयाब हो जाते हैं तो वन विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस दफा भी जिले के किसानों ने कृषि वानिकी योजना के तहत गया वन प्रमंडल के ऑफिस को भांति-भांति के पौधों के लिए आवेदन दिया है. इन आवेदनों के आधार पर सभी किसानों को जल्द ही पौधे मुहैया करा दिये जायेंगे.
किस तरह के पौधे मिलेंगे किसानों को
वन प्रमंडल पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को आम, अमरूद, सागवान समेत कई प्रकार के पौधे दिये जाते हैं. किसानों को 100 से अधिक पौधे मुहैया कराये जाते हैं, जिन्हें वह अपने खेत में या लीज पर ली गयी जमीन पर लगा सकें. उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के पौधे किसानों को दिये जाते हैं. उन्होंने बताया कि कार्यालय को एक लाख 60 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. बेलागंज व माड़नपुर के नर्सरी से किसानों को पौधे दिये जायेंगे.
रणवीर सिंह, डीएफओ
पौधों की देखभाल करने पर प्रोत्साहन राशि
इस योजना के तहत किसानों को सिर्फ पौधे ही नहीं मुहैया कराये जाते, बल्कि उन्हें इनकी देखभाल के संबंध में तकनीकी जानकारियां भी दी जाती हैं. पौधों की सही देखभाल करने व सुरक्षित रखने पर प्रथम वर्ष के अंत में 10 रुपये, द्वितीय वर्ष के अंत में 10 रुपये व तृतीय वर्ष के अंत में 15 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है.
क्या है कृषि वानिकी योजना
हरियाली मिशन के अंतर्गत किसानों के सहयोग से जिले में हरित क्षेत्र का दायरा बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है. इसके लिए किसानों को उनकी पसंद के अनुसार बरसात के मौसम में खेत, बगान, मेढ़ आदि पर पौधे लगाने के लिए नि:शुल्क पौधे दिये जाते हैं. किसानों को उनके पौधों की देखभाल के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है. इन पौधों के बड़ा होने पर इससे होने वाली आय पूरी तरह से किसानों को ही जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










