दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण फिर बारिश की संभावना

गया: पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पहले दो दिनों तक बारिश, फिर कड़ी धूप और अब फिर से बारिश की संभावना है. पटना स्थित मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है. इससे नमी का स्तर काफी बढ़ […]
गया: पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. पहले दो दिनों तक बारिश, फिर कड़ी धूप और अब फिर से बारिश की संभावना है. पटना स्थित मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है.
इससे नमी का स्तर काफी बढ़ गया है. एक-दो दिनों में नमी का स्तर और बढ़ने की संभावना है.
अधिक नमी के कारण ही मौसम में बदलाव आ रहा है. शनिवार को गया व आसपास के जिलों में बादल छाये रहने व रविवार से दो दिन तक बारिश होने की संभावना है. बारिश के कारण तापमान में फिर गिरावट आयेगी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष बिहार में 11 से 13 जून के बीच मॉनसून पहुंच सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




