तीन आरोपितों को लिया रिमांड पर
Updated at : 06 Jul 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

गया : सोनडीहा गैंगरेप मामले में सरेंडर किये तीन आरोपितों को पूछताछ के लिए पुलिस ने गुरुवार को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. इनमें कमलदह गांव के हृदय पासवान, नवलेश पासवान व प्रकाश पासवान शामिल हैं. मंगलवार को ही तीनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश कोर्ट ने दिया था. […]
विज्ञापन
गया : सोनडीहा गैंगरेप मामले में सरेंडर किये तीन आरोपितों को पूछताछ के लिए पुलिस ने गुरुवार को तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. इनमें कमलदह गांव के हृदय पासवान, नवलेश पासवान व प्रकाश पासवान शामिल हैं. मंगलवार को ही तीनों आरोपितों को पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश कोर्ट ने दिया था.
सूत्रों का कहना है कि पुलिस के वरीय अधिकारी को इन तीनों से पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आने की संभावना दिख रही है. तीनों ने पिछले दिनों पुलिस दबिश के कारण ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. उसी वक्त पुलिस के वरीय अधिकारी ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर आरोपितों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है.
पुलिस पदाधिकारी तीनों आरोपितों से पूछताछ के लिए पहले से ही प्रश्न तैयार कर रखे हैं. इस मामले में कहीं कोर-कसर नहीं रह जाये, इसकी पूरी तैयारी पुलिस महकमा द्वारा किया गया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपितों को पुलिस पूछताछ के लिए काेंच थाने ले आयी है. पूछताछ के लिए पहले से ही प्रश्न तैयार कर लिए गये हैं. आरोपितों से पूछताछ के बाद और कुछ नयी चीजें सामने अायेंगी.
यह है पूरा मामला
13 जून को पत्नी व बेटी के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे एक ग्रामीण डॉक्टर से सोनडीहा गांव के पास लूटपाट की गयी थी. इस दौरान पत्नी व बेटी के साथ अपराधियों ने गैंगरेप भी किया था. सबसे पहले संदेह के आधार पर पुलिस ने सोनडीहा के गौरव व शिवम को पकड़ा, उसके बाद मंगरौर गांव का रहनेवाला दीपक कुमार पासवान को पकड़ा.
इन सभी की निशानदेही पर ही कमलदह गांव के नीतीश पासवान उर्फ बगड़ा, बबलू पासवान, दिलीप पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया और तीनों ने पूरी घटना से संस्पेंस को ही उठा दिया. उसके बाद इसमें आरोपित बनाये गये प्रकाश पासवान, नवलेश पासवान व हृदय पासवान ने कोर्ट में सरेंडर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




