रेल ट्रैक उड़ाने के आरोपितों को पकड़ने के लिए गुरारू में की गयी छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2018 5:22 AM
विज्ञापन
गया : रेल व परैया पुलिस की टीम ने परैया व गुरारू प्रखंडों के कई गांवों में रेल ट्रैक उड़ाने के मामले में नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की. इस संबंध में रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में नक्सलियों द्वारा परैया रेलवे स्टेशन स्थित इंग्लिश गांव के पास रेलवे […]
विज्ञापन
गया : रेल व परैया पुलिस की टीम ने परैया व गुरारू प्रखंडों के कई गांवों में रेल ट्रैक उड़ाने के मामले में नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की. इस संबंध में रेल इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि वर्ष 2010 में नक्सलियों द्वारा परैया रेलवे स्टेशन स्थित इंग्लिश गांव के पास रेलवे ट्रैक उड़ा दिया गया था. इसमें 40 लोग नामजद आरोपित हैं.
इनमें 35 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बाकि पांच लोगों की गिरफ्तारी के लिए गुरारू प्रखंड के डबूर, कोंची, मुबारकपुर, मरांची, परैया बाजार, परैया खुर्द सहित अन्य गांवों में छापेमारी की गयी. लेकिन,पुलिस के आने के भनक लगते ही आरोपित भागने में सफल रहे.
पुलिस ने बताया कि परैया प्रखंड प्रमुख जितेंद्र यादव की निशानदेही पर कई नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी. लेकिन,सफलता नहीं मिली. रेल इंस्पेक्टर ने बताया कि शिव शंकर धोबी उर्फ त्यागी जी, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव उर्फ काना सहित नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










