जैन मुनियों का रफीगंज में हुआ भव्य स्वागत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 5:13 AM
विज्ञापन
रफीगंज : दिल्ली से झारखंड तक मंगल पदयात्रा के दौरान जैन धर्मावलंबियों के राष्ट्रसंत गणाचार्य व विराग सागर सहित सैकड़ों मुनियों का रफीगंज-शिवगंज रोड में प्रवेश करते ही गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. गणाचार्य महाराज ने बताया कि अहिंसा, व्यसन मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान और शराब मुक्ति को लेकर दिल्ली से […]
विज्ञापन
रफीगंज : दिल्ली से झारखंड तक मंगल पदयात्रा के दौरान जैन धर्मावलंबियों के राष्ट्रसंत गणाचार्य व विराग सागर सहित सैकड़ों मुनियों का रफीगंज-शिवगंज रोड में प्रवेश करते ही गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. गणाचार्य महाराज ने बताया कि अहिंसा, व्यसन मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान और शराब मुक्ति को लेकर दिल्ली से झारखंड के मधुबन सम्मेद शिखर तक मंगल पदयात्रा निकाली गयी है.
उन्होंने कहा कि मंगल पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव में नशामुक्ति, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश व संकल्प कराने आये हैं. इस अवसर पर स्वरूपचंद जैन, अनिल जैन, उमेश जैन, नवीन जैन, विमलेश जैन मंटू जैन, प्रवीण जैन, उमेश जैन व अक्षय काला सहित हजारों जैन समाज की महिलाएं व पुरुष शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










