डॉ. प्रेम कुमार का युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प

Updated:
विज्ञापन
gaya news

कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार

Gaya News: गया कॉलेज एनएसएस की प्रभातफेरी में डॉ. प्रेम कुमार ने युवाओं को तंबाकू और नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए तंबाकू मुक्त समाज का संकल्प दिलाया.

विज्ञापन

Gaya News(गया से हरिबंश कुमार की रिपोर्ट):
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गया कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा आयोजित जागरूकता प्रभातफेरी के समापन कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार शामिल हुए. गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं. शिक्षकों व नागरिकों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया.

इस अवसर पर डॉ कुमार ने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है. इसके कारण कैंसर. हृदय रोग. फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित कई जानलेवा रोग उत्पन्न होते हैं. तंबाकू की लत न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है.

युवाओं से आह्वान

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से तंबाकू व अन्य नशे की आदतों से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र के भविष्य और विकास की आधारशिला हैं. स्वस्थ और जागरूक युवा ही देश को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा सकते हैं. विकसित राष्ट्र के लिए युवाओं को नशे से दूरी जरूरी है.

सामाजिक भागीदारी का महत्व

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को तंबाकू उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिये. तभी स्वस्थ. सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण संभव हो सकेगा. उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित के कार्यों में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार. मित्रों और आसपास के लोगों को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया.

Also Read: इटाढ़ी ओवरब्रिज के बाद बक्सर में रेलवे गुमटी बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन