मगध आइटीआइ में कैंपस सेलेक्शन 20 को

Published at :17 Jun 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मगध आइटीआइ में कैंपस सेलेक्शन 20 को

गया : माड़नपुर खटकाचक रोड स्थित मगध प्राइवेट आइटीआइ में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल नोएडा द्वारा आइटीआइ पास छात्रों को अप्रेंटिस कराने के लिए कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें एक वर्ष कुशलता व योग्यता की ट्रेनिंग के साथ प्रतिमाह स्टाइपन व प्रमाणपत्र दिये जायेंगे. प्रशिक्षण पूरा करने के […]

विज्ञापन

गया : माड़नपुर खटकाचक रोड स्थित मगध प्राइवेट आइटीआइ में मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल नोएडा द्वारा आइटीआइ पास छात्रों को अप्रेंटिस कराने के लिए कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें एक वर्ष कुशलता व योग्यता की ट्रेनिंग के साथ प्रतिमाह स्टाइपन व प्रमाणपत्र दिये जायेंगे. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कंपनी स्थायी सेवा के लिए चयनित कर लेती है. कैंपस सेलेक्शन में भाग लेने के लिए सरकारी व गैरसरकारी आइटीआइ से इलेक्ट्रिशियन, फिटर व इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड पास होना जरूरी है. सभी अभ्यर्थी अपने साथ मैट्रिक व आइटीआइ का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट आकार का फोटो लाना अनिवार्य है. लिखित व मौखिक परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल ही नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन