24 जून से 25 जुलाई तक तीन पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में हुआ बदलाव एक महीने तक भागलपुर जाने में होगी परेशानी गया : भागलपुर, साहिबगंज व जमालपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए परेशानी वाली खबर है. इस रेलखंड पर 24 जून से ही ट्रेनों का परिचालन बाधित हो जायेगा. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर में बन […]
विज्ञापन
गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में हुआ बदलाव
एक महीने तक भागलपुर जाने में होगी परेशानी
गया : भागलपुर, साहिबगंज व जमालपुर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए परेशानी वाली खबर है. इस रेलखंड पर 24 जून से ही ट्रेनों का परिचालन बाधित हो जायेगा. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर में बन रहे रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) के कारण 24 जून से 25 जुलाई तक ट्रेनों का परिचालन अस्त-व्यस्त रहेगा. इस कारण फिलहाल 25 जुलाई तक इन रूटों पर चलनेवाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि गया रेलवे स्टेशन से भागलपुर, साहिबगंज व जमालपुर जानेवाली पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग भी बदल दिया गया है.
इस दौरान गया-हावड़ा एक्सप्रेस किऊल, जमालपुर, भागलपुर न होकर किऊल, झाझा, आसनसोल के रास्ते होते हुए हावड़ा जायेगी. साथ ही 24 जून से 25 जुलाई तक गया-साहिबगंज रामपुर हाट पैसेंजर, गया-जमालपुर पैसेंजर, गया-सहरसा पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.
ट्रेन नहीं, सड़क का लेना होगा सहारा
जमालपुर में बन रहे रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआइ) के कारण 24 जून से से ट्रेनों का परिचालन रद्द होने की वजह से अब लोगों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा. सुल्तानगंज, जमालपुर व किऊल जाने के लिए ट्रेन से सफर करनेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










