कोंच के कैथी से सौ जिलेटिन ट्यूब व आठ डेटोनेटर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

माओवादियों द्वारा विस्फोटक छिपाये जाने की आशंका जता रही पुलिस कोंच : जिले से आयी एसएसबी की बीडीएस टीम व एसएसबी 29 बटालियन के सी कंपनी ने आंती थानाक्षेत्र के कैथी गांव के आहार की जमीन के नीचे दबा कर रखे गये विस्फोटक को विस्फोट कर बाहर निकाला. उसमें रखे गये करीब 100 की संख्या […]
विज्ञापन
माओवादियों द्वारा विस्फोटक छिपाये जाने की आशंका जता रही पुलिस
कोंच : जिले से आयी एसएसबी की बीडीएस टीम व एसएसबी 29 बटालियन के सी कंपनी ने आंती थानाक्षेत्र के कैथी गांव के आहार की जमीन के नीचे दबा कर रखे गये विस्फोटक को विस्फोट कर बाहर निकाला. उसमें रखे गये करीब 100 की संख्या में जिलेटिन ट्यूब और आठ डेटोनेटर को पुलिस ने जब्त कर लिया. आशंका जतायी जा रही है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने के मकसद से माओवादियों द्वारा आहार में केन में बंद कर बोरा के सहारे जमीन में विस्फोटक रखा गया था. जानकारी के अनुसार विस्फोटक को शुक्रवार को गया डीआईजी ऑफिस के एसएसबी बीडीएस के 14 सदस्यीय टीम शुक्रवार को कैथी गांव पहुंची. सबसे पहले डॉग एस्कॉर्ट व बम निरोधक दस्ता के सदस्यों ने आहर के निकट की जगह की रेकी की. सूचनावाली जगह पर विस्फोटक होने की पुष्टि होने के बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार से विस्फोटक को बाहर निकालने के लिए हलका विस्फोट करने की सलाह दी.
श्री कुमार द्वारा सहमति जताने के बाद बम निरोधक दस्ता ने विस्फोट किया. इसके बाद केन में बंद कर रखे गये करीब 100 जिलेटिन ट्यूब और आठ डेटोनेटर को बाहर निकाला.
इस दौरान एसएसबी 29 बटालियन सी कंपनी ने पूरी जगह को सील कर रखा था. ताकि वहां पर किसी प्रकार की व्यक्ति या जानवर नहीं पहुंच पाये. हेड कांस्टेबल जीडी शिव प्रसाद ने बताया कि जब्त किये गये जिलेटिन पर झारखंड का लेबल लगा है. इसका इस्तेमाल पहाड़ तोड़ने में किया जाता है. वहीं माओवादी इसे पुल-पुलिया और गाड़ी उड़ाने के लिए भी करते हैं जमीन की स्थिति को देखते हुए लगता है पांच से छह माह पूर्व इसे जमीन के नीचे दबा कर रखा गया था. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इससे पहले भी लगभग दो वर्ष पूर्व यहां से दो किलोमीटर की दूरी पर विश्वनाथपुर गांव के एक सुनसान बड़े घर से तीन सिलिंडर बम जब्त किये गये थे जो माओवादियों द्वारा छिपा कर रखा गया था. यहां भी माओवादियों द्वारा इसे स्टोर कर रखे जाने की संभावना लग रही है.
मामले की छानबीन में पुलिस लगी हुई है. इस मौके पर एसएसबी गया की वीडिएस टीम के हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद आशुतोष कुमार, मनीष शर्मा, जसवीर सिंह के अलावा एसएसबी के 29 बटालियन केे कंपनी कमांडर आदित्य कुमार घोष, थाना प्रभारी मनोज कुमार, सहित एसएसबी के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










