समाज में दिख रहा बदलाव, सबकी मदद से होगा मुक्कमल विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2018 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

गया :राज्यसभा सदस्य (सांसद) आरसीपी सिंह व जदयू प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी चंदन कुमार सिंह शुक्रवार की रात गया शहर पहुंचे और विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया. इस दौरान विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक ने सांसद व श्री सिंह को […]
विज्ञापन
गया :राज्यसभा सदस्य (सांसद) आरसीपी सिंह व जदयू प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी चंदन कुमार सिंह शुक्रवार की रात गया शहर पहुंचे और विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की. साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया. इस दौरान विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक ने सांसद व श्री सिंह को विष्णु चरण भेंट किया. इस दौरान श्री पाठक ने मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर एक बोरिंग कराने की मांग भी रखी.
वहां मौजूद डीएम अभिषेक सिंह ने मंदिर परिसर में बोरिंग कराने का आश्वासन दिया. पूजा अर्चना के बाद सांसद सूर्यकुंड के पास स्थित जदयू प्रदेश मुख्यालय के प्रभारी चंदन कुमार सिंह के आवास गये और जदयू कार्यकर्ताओं से रु-ब-रू हुए. इधर, श्री सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि सूबे की बेहतरी को लेकर सांसद ने पूजा की और ईश्वर से समाज में सामाजिक समरसता कायम रहने की कामना की. इस मौके पर जदयू महानगर अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल, संजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, विनोद कुमार, रोशन पटेल, मुनेश्वर सिंह, सूरज सिंह व अन्य मौजूद थे.
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान : आरसीपी
बेलागंज. गया शहर पहुंचने से पहले रसलपुर गांव में आयोजित समारोह में सांसद आरसीपी सिंह व चंदन कुमार सिंह ने शिरकत किया. समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि समाज में परिवर्तन सतत् प्रक्रिया है. समाज में बदलाव धीरे-धीरे आता है. हमें बदलावों व हालातों के परिवर्तन में सहयोगी की भूमिका अदा करनी चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में परिवर्तन के युग का सूत्रपात हुआ है. उन्होंने राष्ट्र सेवा मिशन द्वारा प्रदेश में समाजिक कुरीतियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए राज्य में लागू शराबबंदी, दहेज उन्मूलन और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया.
सांसद ने जातिवाद को देश-समाज के लिए काफी खतरनाक बताया और लोगों से समरस समाज बनाने की अपील की. इस कार्यक्रम को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद विनोद सिंह, राष्ट्र सेवा मिशन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार नीरज, मुकेश कुमार सिंह, माधवी सिंह, जदयू के वरीय नेता सह बीटीएमसी सदस्य डॉ अरविंद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया नागेंद्र सिंह, टुन्ना सिंह, कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार सिंह उर्फ राजेश सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में केदारनाथ सिंह, परशुराम सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनय सिंह गुजराल, मुखिया प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह, रघुनंदन उर्फ लोहा सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










